चाइनीज मांझे से युवक का कटा गला, 22 टांके
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

चाइनीज मांझे से युवक का कटा गला, 22 टांके

Spread the love
  • चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक का कटा गला
  • गला कटने से आये 22 टाँके
  • सिर,हाथ और पैर में भी चोट आई
  • थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के पर जैदी फार्म का मामला

मेरठ में प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। हापुड़ रोड पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक का गला कट गया। उसके गले में 22 टांके लगे हैं। नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फॉर्म स्थित तेली वाली मस्जिद निवासी आस मोहम्मद कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता है। वे खैर नगर किसी काम से जा रहा था। जैसे वह हापुड़ रोड पर इस्लामाबाद चौकी के पास पहुंचा तो चाइनीज मांझा गले में फंस गया। इसी वजह से आस मोहम्मद का गला कट गया। मांझे को गले से हटाने के चक्कर में आस मोहम्मद बाइक लेकर गिर गया। जिस वजह से उसके सिर और हाथ पैर में भी चोट आई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से आस मोहम्मद को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सुनिए पीड़ित आस मोहम्मद से मिली जानकारी।

अभी तक चाइनीज मांझे से कई लोग जान गवां चुके हैं। वहीं कई हादसे का शिकार हो चुके हैं। पुलिस कुछ दिनों तक अभियान चलाती है। तब चाइनीज मांझे की बिक्री कम हो जाती है। लेकिन उसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।

(विस्तार से देखिये 👇)

1 Comment

  • Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *