शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता की शुद्धि बुद्धि के लिए आज भजन-कीर्तन
मेरठ

शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता की शुद्धि बुद्धि के लिए आज भजन-कीर्तन

Spread the love

मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज सुबह 9 बजे शीलकुंज न्याय एवं सुधार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलोनी की लगातार बिगड़ती व्यवस्थाओं और इंडस वैली प्रमोटर्स एवं शीलकुंज के बिल्डर अजय गुप्ता की उदासीनता को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

समिति ने निर्णय लिया कि बिल्डर और BNB कंपनी के संरक्षक अजय गुप्ता की बुद्धि शुद्धि के लिए आज शाम धरना स्थल पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। समिति का कहना है कि पिछले एक वर्ष से कॉलोनीवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बिल्डर प्रबंधन की ओर से अपेक्षित गंभीरता और सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

समिति ने आरोप लगाया कि कॉलोनी की सुरक्षा, बिजली, आवारा कुत्तों, STP एवं पानी सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं पर लगातार शिकायतों और प्रयासों के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। इसके चलते कॉलोनीवासियों में लगातार असंतोष बढ़ रहा है और व्यवस्थाएं दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही हैं।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक धरना जारी रहेगा, प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक धरना स्थल पर समिति की बैठक आयोजित की जाएगी और प्रतिदिन एक घंटे का कार्यक्रम किया जाएगा।

समिति ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि BNB मैनेजमेंट और बिल्डर की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कॉलोनीवासियों को मजबूर होकर आंदोलन को और व्यापक करते हुए सड़क पर उतरना पड़ेगा।

समिति ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरोध में नहीं, बल्कि शीलकुंज के हजारों परिवारों की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के अधिकार के लिए है।

आज के कार्यक्रम में अवनीश काजला, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरिओम कंसल, प्रदीप सेठी, मनोज गर्ग, सोनू त्यागी, धर्मपाल शर्मा ,प्रबल सैनी, हरशरण शर्मा,हर्ष पुनिया , विपिन राणा , प्रज्ञा पंवार, शालू , आँचल राणा, आशा अग्रवाल, चेतना अग्रवाल , कुलदीप दुहन, अनुज ढाका, वीरेंदर मलिक, कमल शर्मा, कीर्ति , रुचि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।