लालू यादव, परिवार व करीबियों के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
गर्माते राजनीतिक माहौल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को लालू यादव के करीबियों के मुंबई, दिल्ली, नोएडा व पटना समेत करीब 15 घर व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी ईडी ने छापा मारा है। ED की टीम सुबह 8 बजे से जितेंद्र यादव के आवास पर जांच कर रही है। वहीं लालू यादव परिवार ने एक बार फिर दोहराया है कि वे इन रेड से डरने वाले नहीं हैं।
ईडी ने छापेमारी की यह कार्रवाई लैंड फॅार जॅाब स्कैम केस के तहत की है। पटना में RJD के पूर्व विधायक के अबू दोजाना के घर पर भी ED की टीम पहुंची है। यहां भी तलाशी ली जा रही है। पूर्व MLA अबू दोजाना लालू के करीबी हैं। पेशे से बिल्डर हैं। इसके अलावा लालू यादव की तीन बेटियों के घर भी रेड की गई है। हेमा, रागिनी और चंदा का घर दिल्ली में है, जिनके घर पर ईडी मौजूद है। बिहार के उप मुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव के दिल्ली आवास पर भी ED की टीम पहुंची है।

अबू दुजाना के घर आय से अधिक संपत्ति मामले में ED ने रेड मारी है। सुबह 6 बजे ED के 12 अफसर उनके घर पहुंचे। छापेमारी के दौरान अबू दुजाना घर की बालकनी में आए और कहा कि ये कार्रवाई राजनीतिक साजिश है। इस दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी। इस मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। दुजाना आरजेडी के पूर्व विधायक हैं। वे सुरसंड से पिछला चुनाव हार गए गए थे।
इस बीच, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने ट्वीट कर कहा है कि ‘भाजपा सरकार का हिटलर शाही फरमान है, ईमान बेचने का पैगाम है, मगर झुकने को तैयार नहीं, बिहारी माटी का जो लालू तेजस्वी लाल है..’ इससे पहले लिखा- ‘लालू जी और लालू जी का परिवार डरना नहीं लड़ना जानते हैं..’ 2 घंटे पहले उन्होंने पहला ट्वीट किया, जिसमें लिखा- ‘छापे पर छापा भाजपा ने खोया जो आपा’
दरअसल, 27 फरवरी को दिल्ली की राउड एवेन्य कोर्ट ने लालू यादव, उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, आदि को जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में समन जारी किया है। यह समन सीबीआई की चार्जशीट पर दिया गया है। सभी को 15 मार्च को कोर्ट में पेश हो के लिये कहा गया है। बता दें कि पिछले ही साल सीबीआई ने इस परिवार के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आपको यादव होगा कि लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए लैंड फॅार जॅाब स्कैम हुआ था। नौकरी के बदले जमीन लेने के आरोप इसमें लगे थे। सीबीआई ने मई 2022 में लालू व परिवार के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया है।
लालू के रेलमंत्री (2004 से 2009) रहते हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ था। नौकरी के बदले जमीन लेने के घोटाले में लालू और उनके परिवार वालों पर रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले जमीन लेने का आरोप है। इस मामले में CBI ने मई 2022 में लालू और उनके परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। सीबीआई ने दावा किया है कि बिहार में लालू परिवार ने एक लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपये में हासिल कर ली है जबकि सर्कल रेट के मुताबिक इसकी कीमत 4.39 करोड़ रुपये थी।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/



1 Comment
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.bh/register?ref=IHJUI7TF