एक ही कार को 12 बार OLX पर बेचा, जीपीएस लगाकर करता था चोरी ।
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने एक कार को चोरी कर ओएलएक्स पर 12 बार बेच दिया. हालांकि फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पुलिस ने मनोत्तम त्यागी उर्फ मनु त्यागी नामक इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी मूल रूप से ग्राम देहरी गुर्जर थाना आदमपुर जिला अमरोहा का रहने वाला है. उसके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी वैगन आर, दो मोबाइल, फर्जी पैन व आधार कार्ड और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं । आरोपी कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डालता था. इसके बाद वह कार बेच देता था. कार की डुप्लीकेट चाबी अपने पास रख लेता था और कार में जीपीएस लगा देता था. कार बेचने के बाद ही वह जीपीएस और डुप्लीकेट चाबी के माध्यम से कार चुरा लेता था. इसके बाद फिर से ओएलएक्स पर विज्ञापन डालकर कार बेच देता था. इस तरह से उसने एक ही कार को 12 बार बेचा और चुरा लिया । जानकारी के मुताबिक, आरोपी अगस्त में जमानत पर उत्तराखंड जेल से बाहर आया था. वहां भी धोखाधड़ी के मामले में जेल गया था. उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई मुकदमे दर्ज हैं. सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र में हत्या और डकैती का भी केस दर्ज है ।।



2 Comments
Thhis artucle is in facxt a pleasant onne iit hells neww internet viewers,
whoo are wishing inn faavor of blogging.
My web site … redwap.pro
It is appropriate timne tto maake solme lans for thee futuree
annd iit iss time to bbe happy. I’ve read thiss plst annd iff I could I wish
tto suggest youu ssome innteresting thikngs
orr advice. Pethaps youu could write next article eferring too thbis article.
I waqnt to rad moe things aboput it! xnxx