सुभाष चंद्र बोस की इन कुर्बानियों को आज याद किया गया
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

सुभाष चंद्र बोस की इन कुर्बानियों को आज याद किया गया

Spread the love
  • सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
  • कमिश्नरी पर संवाद व संगीत का आयोजन
  • मेरठ से दिल्ली जा रहे सहभागी बने संवाद का हिस्सा
  • स्वतंत्रा सैनानियों की कुर्बानियों को याद किया गया

आज गंगाजल बिरादरी के तत्वावधान में सरोकारी नागरिकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कमिश्नरी पार्क मेरठ में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर सद्भाव संवाद व संगीत का आयोजन किया। इस दौरान देश के कुछ प्रमुख गांधीवादियों के साथ मेरठ से दिल्ली जा रही सद्भावना यात्रा में सहभागी यात्री भी संवाद का हिस्सा बनें।

भारतीय समाज शास्त्र के पूर्व अध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि जाति ,संप्रदाय ,भाषा ,क्षेत्र के विभाजनो के कारण हमारा देश गुलाम हुआ और बटा भी। स्वतंत्रता सेनानियों ने गुलामी ,गरीबी, बेरोजगारी ,अन्याय और नफरत की स्थाई शांतिपूर्ण समाधान के लिए कुर्बानी दी। यह समस्याएं आज भी देश के सामने हैं। देश में अमन चैन ,इंसाफ और इंसानियत बढ़ाने की जिम्मेदारी राजनेताओं और राजनीतिक दलों की ही नहीं है, समाज की भी है। सभी राजनीतिक दलों ने कहीं न कहीं इस मोर्चे पर निराश भी किया है। सुनिए समाज शास्त्र के अध्यापक आनंद कुमार ने क्या बताया।

 

https://youtu.be/ucrUs98LQSA

1 Comment

  • I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. Binance账户

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *