मेरठ में लुटेरों का गैंग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ में लुटेरों का गैंग गिरफ्तार

Spread the love
  • मेरठ पुलिस को बड़ी कामयाबी, लुटेरें गिरफ्तार
  • चार लुटेरों का गिरोह गिरफ्तार
  • मेरठ में 11 लूट की घटनाओं को दे चुके अंजाम
  • अलग अलग शहरों में जाकर करते थे लूट

मेरठ में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गैंग,बुर्जुग ,महिलाएं और पैदल जा रहे लोगो को अपना निशाना बनाकर लूट को अंजाम दिया करता था। एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 11 लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। पूर्व में एसडीएम की पत्नी से पर्स लूटा था। महिला से चैन स्नैक्च की थी, एक्सिस बैंक के बाहर 50 हजार केश की लूट को अंजाम देने के बाद बुढ़ाना गेट पर महिला से चेन लूटी, त्यागी हॉस्टल के पास भी केश लूटा। ये गैंग मेरठ, गाजियाबाद सहित अलग अलग शहरों में जाकर वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह का सरगना राहुल, कुलदीप उर्फ लल्ला, गोलू उर्फ दीपक और रामू गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गिरोह के पास से लूट में इस्तेमाल किए जाने वाली तीन बाइक, दो तमंचे, दो चाकू और कारतूस बरामद किए गए हैं। ये पूरा गैंग अलग अलग शहर में जाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था। गिरोह कानपुर देहात से मेरठ आकर धर्मशाला में रह रहा था। फिलहाल तीन आरोपी विपिन, किशन और भोला उर्फ मान सिंह फरार हैं एसएसपी ने पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम।
एसएसपी रोहित सिंह साजवान ने इस बारे में यह जानकारी दी।

https://youtu.be/r2ungQ9BxeQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *