सरधना: CAR व APACHE के बीच भिड़ंत, बाइक सवार की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

सरधना: CAR व APACHE के बीच भिड़ंत, बाइक सवार की हालत नाजुक

Spread the love
  • बाइक सवार की सामने से आ रही कार से भिड़त
  • एक्सीडेंट के बाद कार सवार ४ लोग मौके से फरार
  • डॉक्टर्स ने मरहम पट्टी कर इफ्तेकार को किया मेरठ रेफर
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को लिया कब्जे
  • स्वजनों ने थाने में दी तहरीर

सरधना के नानू-मेरठ रोड के मढियाई गांव के निकट बाइक सवार की सामने से आ रही कार से भिड़त हो गई ।टक्कर लगते ही दूर जाकर गिरा बाइक सवार इफ्तेकार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्वजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर्स ने उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। वहीं स्वजनों ने थाने में हादसे की तहरीर दी है।

थाना जानी के गांव खेड़की निवासी इस्तेकार पुत्र लुकमान बनवाड़ा से खेड़की जा रहा था। जैसे ही वह सरधना थाना क्षेत्र के नानू-मेरठ रोड स्थित मढियाई गांव के निकट पंहुचा सामने से आ रही कार से उसकी भिड़त हो गई हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार टक्कर लगते ही काफी दूर तक खिचड़ता चला गया। इससे युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं । हादसे के दौरान आसपास के लोगों ने दौड़ कर युवक को उठाया और मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

उधर, कार में सवार चारों युवक कार को घटना स्थल पर छोड़कर मौके से भागने मे कामयाब हो गए। वहां मौजूद भीड़ ने कार सवारों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपित भाग निकले। हादसे की सूचना पर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्वजन की मदद से घायल को सीएचसी मे भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायल की हालत बिगड़ने पर उनकी मरहम पट्टी कर मेरठ रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ट्रैक्ट्रर की मदद से क्षतिग्रस्त कार को कब्जे लेेकर थाने ले आई है । स्वजन ने थाने पहुंचकर तहरीर दे दी है ।

2 Comments

  • Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *