नौचंदी मेले में आंधी-बारिश के बाद चीख-पुकार: बाल-बाल बचे हजारों लोग
उत्तर प्रदेश मेरठ

नौचंदी मेले में आंधी-बारिश के बाद चीख-पुकार: बाल-बाल बचे हजारों लोग

Spread the love

मेरठ: मेरठ के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक नौचंदी मेले में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से भारी अफरा-तफरी मच गई है। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण मेले में आए लोगों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई।मेरठ में चल रहे नौचंदी मेले में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब अचानक धूल भरी तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी इतनी जोरदार थी कि मेले में लगे कई छोटे-बड़े स्टॉल और तंबू हवा में उड़ गए। इसके तुरंत बाद हुई भारी बारिश ने स्थिति को और खराब कर दिया। बतादे जिस समय यह आंधी आई मेले में हजारों की संख्या में परिवार और बच्चे मौजूद थे।

जैसे ही आंधी ने रौद्र रूप लिया चारों तरफ डर का माहौल बन गया और लोग अपने बच्चों को बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों की तरफ भागने लगे। यहीं नही दुकानदारों का लाखों का सामान बारिश के पानी में भीग गया और कई अस्थाई दुकानों को काफी नुकसान पहुंने की सूचना भी मिली है। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। गनीमत यह रही कि अभी तक किसी बड़े जानी नुकसान की खबर नहीं है।