सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा, सूची जारी
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा, सूची जारी

89 Views

समाजवादी पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के अपने प्रत्याशियों की  पांचवी सूची भी जारी कर दी। इस सूची में छह प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गये हैं। इनमें प्रमुख रूप से आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव शामिल हैं। इस  सूची में पार्टी ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव, इटावा से जितेंद्र दोहरे, गौतमबुद्धनगर से महेंद्र नागर, सुलतानपुर से भीम निषाद, मिश्रिक से मनोज कुमार राजवंशी और जालौन से नारायण दास आहिरवार को मैदान में उतारा है।

बता दें कि इससे पहले सपा 37  प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। आज जारी सूची के बाद घोषित नामों की संख्या 43 हो गई है। हालांकि यह संख्या वास्तविकता में 41 है, क्योंकि इंडिया गठबंधन होने के बाद वाराणसी लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है तो पार्टी को वहां से अपना उम्मीदवार हटाना होगा। इसके अलावा संभल से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। पार्टी ने उनके निधन से पहले उनके नाम का एलान कर दिया था तो ऐसे में अब वहां भी उम्मीदवार की घोषणा करनी होगी। यह देखना रोचक होगा कि बर्क की जगह पर सपा किसके नाम पर मुहर लगाती है।

इसके अलावा मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से पार्टी ने भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। भानु प्रताप तो इस सीट के तमाम दिग्गजों से इतर टिकट दिया गया है। इसका विरोध भी हो रहा है। इस आशय के आडियो भी वायरल किये जा रहे हैं कि भानु प्रताप सिंह को जब मेरठ के पार्टी कार्यालय का ही पता नहीं हैं कि वह कहां है तो कार्यकर्ताओं का क्या पता होगा।

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से दरअसल, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, मौजूदा शहर विधायक रफीक अंसारी, विधायक अतुल प्रधान व पूर्व विधायक योगेश वर्मा प्रबल तरीके से अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। योगेश वर्मा ने तो इस आशय के अपने बैनर तक लगा दिये थे। अब भानु प्रताप सिंह इस आपसी खींचतान का फायदा उठाते हुए टिकट पाने में सफल हो गये। हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं में ही इस  बात कि भी चर्चा है कि उनका टिकट होल्ड पर डाल दिया गया है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *