कावड़ यात्रा 2026: अखिलेश यादव की तस्वीर वाली 200 लीटर की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय
BREAKING उत्तर प्रदेश

कावड़ यात्रा 2026: अखिलेश यादव की तस्वीर वाली 200 लीटर की अनोखी कांवड़ बनी चर्चा का विषय

Spread the love

मेरठ: मेरठ में सावन के पावन महीने के बीच आस्था और राजनीति के अनोखे संगम की एक बेहद हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। हरिद्वार से नोएडा के लिए निकले एक शिवभक्त की अनोखी कांवड़ इस वक्त पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज़बरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है।दरअसल, शिवभक्त भोला बॉबी यादव हरिद्वार से 200 लीटर गंगाजल का भारी-भरकम विशाल कलश उठाकर पैदल यात्रा पर निकले हैं। उनकी इस कांवड़ की सबसे खास बात यह है कि इस विशाल कलश पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की बड़ी सी तस्वीर लगी हुई है।

भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था और अपने पसंदीदा नेता के प्रति ऐसा अनोखा समर्पण देखकर हर कोई दंग है। यह अनोखी कांवड़ यात्रा जब मेरठ के मोहिउद्दीनपुर पहुंची, तो कलश का विशाल आकार और उस पर लगी अखिलेश यादव की तस्वीर को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग न सिर्फ इस भारी-भरकम कलश को देखकर हैरान हैं, बल्कि कांवड़िए के इस अलग अंदाज की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।भोला बॉबी यादव का संकल्प है कि वह हरिद्वार से इसी तरह पैदल यात्रा करते हुए नोएडा के ऐतिहासिक सर्फाबाद गांव पहुंचेंगे और वहां भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक करेंगे।