मवाना: सब्ज़ी लेने गए विशाल के सीने में गोली आर पार
- सब्ज़ी लेने गया विशाल पर जानलेवा हमला
- घर से बाहर निकलना मेरठ में हो रहा दुश्वार
- तीन बुलेट सवारों ने सीने में पार की गोली
- मवाना थाना क्षेत्र का मामला
- घायल अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ के मवाना इलाके में सब्जी लेने गए विशाल के सीने में गोली पार कर दी गई। और हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक ऋतिक सैनी के अलावा दो और आरोपी इस जानलेवा हमले में शामिल थे। जिनमे से अभी एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।इसके अलावा विशाल के पिता राकेश ने किसी से भी आपसी रंजिश की बात से इंकार किया है। ….पहले देखिए घटना के दौरान की कुछ तस्वीरें उसके बाद आपको बताएंगे पूरा हाल।
दरअसल मामला मवाना के मोहल्ला मुन्ना लाल का है। जहां सब्जी लेने गया विशाल घर से महज़ 600 मीटर की दूरी पर शिव मंदिर के सामने पहुंचा तो बुलेट सवार तीन युवकों ने उसे घेरते हुए…उसके सीने पर गोली से वार कर दिया। एक गोली विशाल के सीने में आर पार हो गई जबकि दूसरी गोली चूक गई। ये कोई पहला हमला नहीं है आए दिन मेरठ में दिन दहाड़े युवकों पर हमले हो रहे हैं। जैसे बदमाशों के जहन से खाकी का खौफ ही खत्म हो गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन पहले ही मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल के बाहर विशाल का तीन युवकों से विवाद हुआ था। लेकिन वो विवाद उसी समय निपट गया था। जिसके दूसरे दिन विशाल ने ड्यूटी भी की और घर आ गया। लोगों के मुताबिक तीन अंजान युवक पीड़ित के घर के आसपास दिखाई दिए थे। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। विशाल को सीएचसी में ले जाया गया था जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया है।
(विस्तार से देखिये 👇)



1 Comment
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.bh/register/person?ref=IXBIAFVY