दौलत के लिये प्यार में डूबी महिला ने प्रेमी संग मिलकर दोनों बच्चों को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश मेरठ

दौलत के लिये प्यार में डूबी महिला ने प्रेमी संग मिलकर दोनों बच्चों को उतारा मौत के घाट

Spread the love
  • मेरठ के खैरनगर में हुई यह सनसनीखेज वारदात
  • दौलत के लिये महिला आयी पूर्व पार्षद के संपर्क में
  • दोनों मासूम को इंजेक्शन लगा बैड में बंद कर दिया
  • बाद में गला घोटकर कर दी गई दोनों की हत्या
  • दोनों शव कार में डालकर पूर्व पार्षद ले गया
  • भोला की झाल में दोनों के शव लगाये ठिकाने
  • पुलिस अब कर रही है दोनों शवों की तलाश

दौलत के लिये वासना में डूबी महिला द्वारा अपने प्रेमी संग मिलकर अपने दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार देने का मेरठ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम बच्चों को पहले नशे के इंजेक्शन लगाकर बैड के भीतर डाल दिया गया और फिर बाद में गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के उद्देश्य से दोनों के शव को प्रेमी कार से ले जाकर नहर में डाल आया। पुलिस ने महिला , उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद को गिरफ्तार करते हुए शवों की तलाश तेज कर दी है। नहर में बताई गई जगह पर जाल डालकर दोनों मासूमों के शव खोजे जा रहे हैं।

करीब चार साल पहले पूर्व पार्षद सउद के संपर्क में आयी महिला का नाम निशा है। निशा का पति शाहिद बेग लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करता है। दोनों के दो बच्चे हैं। 10 वर्षीय मेराब और छह साल की कोनेन। दोनों सेंट जोंस स्कूल में पढ़ते थे। यह परिवार खैरनगर गूलर वाली गली में रहता है। बुधवार की शाम निशा ने अपने पति को फोन पर सूचित किया कि दोनों बच्चे मिल नहीं रहे हैं। संभवत उनका अपहरण हो गया है। पुलिस को सूचित कर दिया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले व काल डिटेल की भी जांच की।

जांच में पाया गया कि निशा व पूर्व पार्षद सऊद बराबर संपर्क में हैं। दोनों से पूछताछ हुई तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। निशा ने पुलिस को बताया कि पूर्व पार्षद सऊद ने अपनी पत्नी छोड़ रखी है।  वह मां, बाप का इकलौता बेटा है। उसके पास काफी दौलत थी। मुझे दौलत चाहिए थी और सऊद को प्यार। इसके बाद दोनों नजदीक आ गये। अब पुलिस दोनों मासूम के शवों की नहर में तलाश कर रही है।

( विस्तार से देखिये👇)

https://youtu.be/r_pz9ugwdy8

follow us on 👇

https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ

1 Comment

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *