केजरीवाल को आज पेश किया जायेगा हाईकोर्ट के सामने पेश
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर

केजरीवाल को आज पेश किया जायेगा हाईकोर्ट के सामने पेश

148 Views

शराब नीति केस के कथित घोटाले में गिरफ्तार किये गये दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को हाईकोर्ट में पेश किया जायेगा। ईडी की लॅाक अप में अरविंद केजरीवाल की राट कटी। गिरफ्तारी के बाद उनका मेडिकल कराया गया था। हाईकोर्ट में पेशी से पूर्व भी उनका मेडिकल कराया जा सकता है। ईडी उनकी रिमांड लेने का भी प्रयास करेगी।

दरअसल, गुरूवार को हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार के बाद ही केजरीवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई थी। वह राहत पाने के लिये सुप्रीम कोर्ट जाते इससे पहले ही शाम करीब सात बजे ईडी दसवां समन लेकर उनके आवास पर जा पहुंची। यहां करीब दो घंटे बिताने के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी।

आम आदमी पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं व  दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वह जेल से सरकार चलाएंगे। हालांकि जिस पीएमएलए कानून के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है,उसे देखते हुए यह कहना मुश्किल है केजरीवाल जेल से सरकार चला पायेंगे।

इस गिरफ्तारी को केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील कर फौरन सुनवाई की मांग की। इसी मामले में पहले से ED की गिरफ्त में मौजूद BRS नेता के.कविता ने अपनी गिरफ्तारी को SC में चुनौती दी है। उनकी याचिका पर भी आज सुनवाई होनी है।

जहां तक बात इस मामले में अब तक गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेताओं की है तो दिल्ली शराब नीति केस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को ईडी ने 26 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया था। तभी से मनीष तिहाड़ जेल में बंद हैं।

 AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 4 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था। उनके घर पर ED की दस घंटे चली छापेमारी के बाद गिरफ्तारी की गई थी।  

अरविंद केजरीवाल की लोकसभा चुनाव से पूर्व की गई इस गिरफ्तारी का व्यापक विरोध हो रहा है। विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है।

 

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *