टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत का श्रेय युवा खिलाड़ियों को दिया है. निजी कारणों के चलते सीरीज से बाहर रहने वाले विराट कोहली ने कहा कि युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई है. सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर नाम वापस ले लिया था. हालांकि 15 फरवरी को विराट कोहली ने इस बात की जानकारी दी कि वो दूसरी बार पिता बने हैं । हालांकि टीम इंडिया के सीरीज में अजेय बढ़त बनाते ही विराट कोहली ने तुरंत रिएक्शन दिया. विराट कोहली ने इस जीत को शानदार बताया है. विराट कोहली ने कहा, ”युवा खिलाड़ियों वाली हमारी टीम की यह शानदार सीरीज जीत है. युवा खिलाड़ियों ने क्या कमाल का खेल दिखाया है और कितने बेहतरीन तरीके से प्रेशर को हैंडल करते हुए सीरीज नाम की है । टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करना आसान नहीं रहा है. भारत को सीरीज में विराट कोहली और मोहम्मद शमी के बिना ही उतरना पड़ा था. चोटिल होने की वजह से मोहम्मद शमी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बने. पहले टेस्ट के बाद केएल राहुल भी सीरीज से बाहर हो गए. रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के बैटिंग लाइनअप में कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं था जिसके पास 25 से ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव हो । इतना ही नहीं इंग्लैंड ने सीरीज का जबरदस्त आगाज करते हुए पहले मैच में जीत दर्ज की थी. हालांकि दूसरे टेस्ट में भारत ने जोरदार वापसी की और सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया. इसके बाद राजकोट और रांची में लगातार दो मैच जीतते हुए टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जाना है ।।
Recent Posts
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
शामली में पुलिस का बड़ा एक्शन: हरियाणवी
Spread the love शामली: शामली पुलिस ने हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या करने वाले गोगी
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


