खालिस्तान समर्थक भगौड़ा अमृतपाल सिंह गिरफ्तार
BREAKING पंजाब

खालिस्तान समर्थक भगौड़ा अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

72 Views

18 मार्च से फरार चल रहे भगोड़े अमृतपाल सिंह को आखिरकार पंजाब की मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ का खुद को चीफ बताता है। पंजाब पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी है। पूछताछ के लिये उसे असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि अमृतपाल को मोगा से गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही आगे जानकारी साझा की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही लोगों से फेक न्यूज शेयर ना करने को भी कहा है।
बताया जा रहा है कि अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा। डिब्रूगढ़ में उससे पूछताछ की जाएगी। अमृतपाल की गिरफ्तारी की तस्वीरे भी सामने आई हैं। दरअसल, अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी से पहले रोडेवाला गुरुद्वारा में देखा गया था। इसके बाद मुक्तसर पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *