छपरौली में बाप,चाचा व बुआ की हत्या कर युवक बोला जाओ.अंतिम संस्कार करा लो
- छपरौली के गांव शबगा में हुआ तिहरा हत्याकांड
- मंगलवार की देर रात दिया घटना को अंजाम
- शराब पीने से रोकने पर हुई थी कहासुनी
- बुआ से बोला..तीनों की हत्या कर दी,जाओ संस्कार करो
बागपत में शराबी युवक ने मंगलवार की देर रात पिता, चाचा व बुआ की गला घोंट कर हत्या कर दी। बुधवार की सुबह वह सिरसली गांव पहुंचा और दूसरी बुआ को सूचित किया कि उसने तीनों की हत्या कर दी है। जाओ और उनका अंतिम संस्कार कर लो। घर में एक साथ तीन शव पड़े होने से वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
यह तिहरा हत्याकांड छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में हुआ है। यहां ऋषिपाल (58), श्रीपाल (60) पुत्र कालू व उनकी बहन वीरमति (62) शबगा गांव में रहते थे। मंगलवार देर रात ऋषिपाल के बेटे अंजल उर्फ मालू कुमार शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। शराब पीने को लेकर उसकी पिता व चाचा से कहासुनी हो गई। बुआ वीरमति ने उस वक्त मामला शांत कर दिया।

देर रात आरोपी मालू ने तीनों की बारी बारी से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर चारपाई पर लेटा दिये। ऊपर से रजाई भी डाल दी। बुधवार सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी दूसरी बुआ सरोज के घर पहुंचा। यहां पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मालू ने बताया कि उसने तीनों की हत्या कर दी है। जाकर उनका अंतिम संस्कार कर लो।
यह सुन कर बुआ सरोज अवाक रह गई। वह तुंरत ही गांव पहुंची तो पाया कि तीनों के शव चारपाई पर पड़े हुए थे। सूचना पर एसपी अर्पित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस तिहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई।
follow us on 👇
https://www.facebook.com/groups/480505783445020
https://twitter.com/home
https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ


