कैंट विधायक ने किला रोड जेल चुंगी के व्यापारियों की समस्याओं को सुना
मेरठ। किला रोड जेल चुंगी पर वार्ड 46 में न्यू प्रभातनगर गली न 3 निर्माण कार्य का शुभारम्भ करने आए विधायक अमित अग्रवाल ने क्षेत्र का दौरा किया साथ में जनसमस्या को भी सुना। उन्होंने इन समस्याओं के जल्द समाधान का भी आश्वासन दिया है।
किला रोड व्यापार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में बाजार की समस्या से अवगत कराया। व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त बिजली पोल, निगम की कूड़े की गाड़ियों के कारण होने वाली गन्दगी के साथ जाम संबंधित समस्याएं उनके समक्ष रखी।
अध्यक्ष आशीष अग्रवाल द्वारा प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण संबंधित समस्याओं को रखा। कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद हर्षपाल सिंह, व्यापार संघ महामंत्री दिनेश चौधरी, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, सुमित बंसल, मल्लिकार्जुन शर्मा, परवीन गुप्ता, मनीष रस्तोगी,सचिन शाक्य, अनिल शर्मा ,अक्षय गोयल आदि उपस्थित रहे।
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv
