एमसीडी चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने जनता को दी ये 10 बड़ी गारंटी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को एमसीडी चुनाव को लेकर 10 गारंटी देने का वादा किया है। जिसमें दिल्ली के हर तबके के लोगों को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं केजरीवाल ने लोगों को कौन सी 10 बड़ी गारंटी देने का वादा किया है।
1. दिल्ली को नई और साफ सुंदर बनाते हुए कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे और कोई भी नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।
2 हमारा शासन भ्रष्टाचार मुक्त होगा, ऑनलाइन प्रोसीजर के जरिए नक़्शे पास कराए जाएंगे और इसी के साथ प्रति लेंटर पैसे देने का काम बंद होगा।
3 लोगों को राहत देने के लिए पार्किंग समस्या का स्थाई समाधान खोजे जाएंगे।
4 दिल्ली को आवारा पशुओं की समस्या से मुक्ति दिलाएंगे।
5 नगर निगम की सभी सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी।
6 स्कूल अस्पतालों को और भी ज्यादा शानदार बनाएंगे।
7 सभी एमसीडी पार्क साफ और सुंदर बनाए जाएंगे
8 सभी कर्मचारियों को समय से तनखा मिलेगी और इसी के साथ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करेंगे।
9 इंस्पेक्टर राज खत्म करने के साथ ही व्यापारियों की समस्या का निदान होगा।
10 रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे ,लाइसेंस देंगे ,जिसकी कोई पैसा वसूली नही होगी।