कल मेरठ आएंगे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश मेरठ

कल मेरठ आएंगे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Spread the love
  • कल सीएम योगी आदित्यनाथ आयेंगे मेरठ
  • 500 करोड़ की 300 परिजनाओ का करेंगे शिलान्यास
  • मुख्य्मंत्री के मेरठ आगमन के लिए तैयारियां जोरों पर
  • जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दी जानकारी

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल यानी 30 नवंबर को मेरठ आएंगे। इस दौरान उनके आगमन के लिए तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध कर दिए गए हैं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा नेता लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री मेरठ में प्रबुद्ध जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध लोगों को आमंत्रित किया गया है। मेरठ पहुंचकर मुख्यमंत्री सवा पांच सौ करोड़ की 300 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे ||

https://youtu.be/1Pvuy6Cw7QU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *