वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम

Nov 29, 2022
23 Views

डिस्ट्रिक्ट ऑफ आई.सी.ई. ओपन इंटर कॉलेज रिंक रेस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में वर्धमान एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने पांच स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिये। प्रतियोगिता का आयोजन आर्यन स्कूल में किया गया था।

इस प्रतियोगिता में वर्धमान एकेडमी राधा गार्डन के छात्र छात्राओं ने पांच स्वर्ण पदक, छह रजत पदक और छह कांस्य पदक जीतकर कामयाबी हासिल की। प्रतिभागी खिलाड़ियों में नक्श त्यागी, साहिब अली, अनिक बाबरा, अनंत कुमार, आर्यन ( स्वर्ण पदक) , शिव त्यागी, कृष्णा, आकर्ष चौधरी, कुमार विश्वास, अभ्यय त्यागी, आदर्श राघव ( कांस्य पदक) अपने नाम करके विद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्र-छात्राओं की जीत के उपलक्ष में वर्धमान एकेडमी के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, सचिव अतुल कुमार जैन और प्रधानाचार्य डॉ रीटा सिरोही ने विजयी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कोच दीप्ति रंजन और आशीष राजपूत भी मौजूद रहे।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *