महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 40 गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये सभी बाराती रत्नागिरी से रायगढ़ की तरफ जा रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल की गाड़ियों के अलावा स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. घायलों को तुरंत ही नजदीक के अस्पातल में भर्ती कराया गया । इस हादसे पर जिला अधिकारी निधी चौधरी का कहना है कि बारिश की वजह से टेंपो फिलसकर ढलान से नीचे की तरफ खाई में जा गिरा. लेकिन गनीमत यह रही कि टेंपो ज्यादा गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गया. इससे जान-माल का ज्यादा नुकसान होने से बच गया. उन्होंने बताया कि दो घंटे के अंदर राहत का काम पूरा कर लिया । इससे पहले 28 जुलाई, 2018 में इसी इलाके के तापुली कृषि कॉलेज की बस खाई में गिर गई थी जिसमें 33 लोगों की मौत हुई थी. ये पहाड़ी इलाका है और यहां पर गाड़ी चलाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है.पोलादपुर तहसीलदार तृप्ति देसाई घटनास्थल पर तुरंत पहुंचीं. उन्होंने बताया कि ये सभी लोग रत्नागिरी जिले के रहने वाले हैं. सातारा रायगढ़ जिले के बॉर्डर पर स्थित खंडोशी गांव में शादी से लौट रहे थे. दूल्हा-दुल्हन और कुछ बाराती कार से सफर कर रहे थे जबकि 43 के करीब टेंपो में सवार थे ।।
Recent Posts
मेरठ में BJP को झटका, ब्लॉक प्रमुख
Spread the love मेरठ: जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ब्लॉक
- September 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


