आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी. अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट और अन्य मसलों को लेकर सवाल उठाए. केजरीवाल ने सवाल किया कि अगर दिल्ली में सुविधाएं तैयार की जा सकती हैं, तो यूपी में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यूपी ने अबतक गंदी राजनीति देखी है, ऐसे में अब उसे नया मौका मिलना चाहिए. देश के सबसे बड़े राज्य में अच्छी सुविधाएं क्यों नहीं हो सकती हैं. केजरीवाल ने पूछा कि यूपी में मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी क्यों नहीं मिल सकता है ।अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में यूपी के काफी लोग रहते हैं और उन्होंने उनसे अपील की है कि यूपी में भी दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए. केजरीवाल बोले कि यूपी की जनता पुरानी राजनीति से त्रस्त हो गई है और आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी होगी । दिल्ली सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लगातार तीसरी बार दिल्ली में सरकार बनाई है और दिल्ली में काम करके दिखाया है. दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है, मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मिल रहा है तो ऐसा गोरखपुर, लखनऊ और यूपी के अन्य शहरों में क्यों नहीं हो सकता है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ डेढ़ साल का ही वक्त बचा है, ऐसे में हर कोई अपनी तैयारियों में जुटा है. आम आदमी पार्टी ने हाल ही में गोवा के जिला पंचायत चुनावों में अपना खाता खोला है. यूपी में संजय सिंह की अगुवाई में AAP लगातार कई मौकों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती आई है ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


