विवादों के बीच रिलीज हुए ‘पठान’ के ट्रेलर से दीपिका की भगवा बिकनी गायब
मनोरंजन

विवादों के बीच रिलीज हुए ‘पठान’ के ट्रेलर से दीपिका की भगवा बिकनी गायब

Jan 10, 2023
23 Views

विवादों के बीच शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जब से पठान का बेशर्म रंग गाना रिलीज हुआ तभी से ही फिल्म के ट्रेलर का फैन्स इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका के रूप में दिखाई दे रहे हैं। लोगों की एक्साइटमेंट बरकरार रहे इसलिए दीपिका, शाहरुख और जॉन अपने सोशल मीडिया पर लगातार अपने नए-नए लुक वाले पोस्टर्स शेयर कर रहे थे।

आइए जानते हैं कैसा है पठान का ट्रेलर?

फिल्म पठान के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है। फिल्म के ट्रेलर में ‘आउटफिक्स एक्स’ एक प्राइवेट टेररिस्ट ग्रुप के बारे में दिखाया गया है, जो किसी मकसद के लिए नहीं बल्कि कॉन्ट्रैक्ट पर काम करता है। ये ग्रुप भारत पर एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। ट्रेलर में आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में शाहरुख खान की एंट्री भी धमाकेदार एक्शन से होती है। फिल्म पठान में शाहरुख रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं तो दीपिका पादुकोण भी अपने ग्लैमर का भरपूर तड़का लगा रही हैं। कुल मिलाकर फिल्म का ट्रेलर एक्शन, थ्रिल और सस्पेंस से भरा है।

बताते चलें जब से फिल्म का बेशर्म गाना रिलीज हुआ है जब से ही विवादों में घिरी हुई है। दीपिका पादुकोण पर फिल्माए गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर खूब कंट्रोवर्सी हुई थी। गाने में दीपिका की बिकिनी के रंग को भगवा रंग से जोड़कर खूब बवाल हुआ। इतना ही नही सोशल मीडिया पर लोग पठान को बायकॉट करने की मांग कर रहे थे। वे कह रहे थे कि फिल्म से इस गाने को हटाया जाएगा तभी वे इसे रिलीज होने देंगे। हालांकि ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैन्स इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ बता रहे हैं। गौरतलब है कि इस कंट्रोवर्सी के बीच पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *