मिलावटी तेल बेचते पकड़े गए भाजपा नेता
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मिलावटी तेल बेचते पकड़े गए भाजपा नेता

Spread the love
  • काले तेल के खेल में सफेद पोश भी शामिल
  • भाजपा का रौब गालिब कर कर रहे कमाई
  • फैजी खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे का मंडल अध्यक्ष
  • मेरठ में मिलावटी तेल का खेल जोरों पर
  • वाहन खराब कर रहा है मिलावटी तेल
  • तेल के खेल में कई बड़े लोग शामिल
  • विभागीय संरक्षण में चल रहा है यह खेल

मिलावटी पेट्रोल व डीजल के खेल में अब भाजपा नेता शामिल हो गये हैं। जिला आपूर्ति विभाग ने किठौर के शाहजहांपुर में डीजल व पेट्रोल की कालाबाजारी की सूचना पर छापा मार कर वहां से  बड़े पैमाने पर तेल व अन्य सामग्री बरामद की है। छापे की यह कार्रवाई बशीर खान व उसके बेटे फैजी खान की दुकान पर की गई। फैजी खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे किठौर का मंडल अध्यक्ष है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाप बेटे के राजनीतिक पोस्टर लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने का रौब गालिब करते हुए दोनों ही इस धंधे को अंजाम दे रहे हैं।

दरअसल, मिलावटी तेल व डीजल का खेल मेरठ में नया नहीं हैं। हालात यहां तक हैं कि मेरठ आईजी को खुद ही कई पेट्रोल पंपों पर छापे डलवाने पड़े थे। यहां से भारी अनियितताएं पाये जाने के बावजूद पंपों पर लगाई गई सील कुछ ही समय में खुल भी गई थी। यह पंप मालिकों के रसूख व पैसे के चलते हुआ। अब आपूर्ति विभाग ने किठौर के शाहजहांपुर में यह छापा मारा। इस बारे में जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने यह कहा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *