रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश में पॅाजिटिव ऊर्जा का हो रहा संचार- अरुण गोविल
उत्तर प्रदेश मेरठ

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश में पॅाजिटिव ऊर्जा का हो रहा संचार- अरुण गोविल

Apr 17, 2024
12,319 Views
  • महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल पहुंचे अरुण गोविल
  • भाजपा ने मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से गोविल को उतारा
  • समाज कल्याण के लिये बेटे राम को सौंप दिया था दशरथ ने 
  • लोग जब पैर छूते हैं तो दिल भाव विभोर हो जाता है-अरुण गोविल

महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली गगोल पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल ने पूजा अर्चना कर उन पलों को स्मरण करते हुए दोहराया जब राजा दशरथ ने अपने उस पुत्र को समाज कल्याण के लिये विश्वामित्र को एक पल गवाये बिना सौंप दिया था जो तभी गुरुकुल से पढ़कर आये थे। अरुण गोविल ने कहा कि क्या ऐसा आज के समय में संभव है। शायद नहीं। अरुण गोविल ने यह भी कहा कि जब से राम लला अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में स्थापित हुए हैं,देश में पॉजिटिव उर्चा का संचार हो रहा है, लगता है जैसे अब सब ठीक हो जायेगा। उनका प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है, लोग जब उनमें श्री राम का अक्स देखते हुए उनके पैर छुते हैं तो दिल भाव विभोर हो जाता है।

विस्तार से देखिये 👇

गगोल में  जनमानस को संबोधित करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि ऋषि विश्वामित्र की तपोस्थली है वो यहां यज्ञ कर रहे थे और यहां राक्षस उन्हें यज्ञ करने नही देते थे वो यज्ञ भंग करने के लिए मांस मच्छी गिरा देते थे, फिर वो महाराज दशरथ के पास गए, श्री राम वर्षो के बाद गुरुकुल से पढ़ाई करके आए थे लेकिन महाराज दशरथ ने एक पल के लिए नही सोचा और कहा राम तुम विश्वामित्र के साथ जाओ और उन राक्षसों का वध करो।
आगे उन्होंने सवाल किया कि क्या आज ऐसा हो सकता है कि हमारा बेटा बेटी विदेश से पढ़कर बहुत सालों में आए और हमसे समाज कल्याण के लिए कोई उन्हें मांगने आ जाए तो क्या हम उन्हे दे पाएंगे? नही दे पाएंगे क्योंकि हम सिर्फ अपने बारे में सोचते है, लेकिन रामायण एक ऐसा ग्रंथ है जिसका अगर हम केवल एक प्रतिशत भी अपनी जीवन शैली में उतार पाए तो शायद ये संसार बहुत बेहतर बन पाएगा।

उन्होंने कहा के राम हमारा जीवन है, हमारा गौरव है, हमारी संस्कृति है, राम हमारा स्वाभिमान है, हमारा आधार है, तो जब हम राम की भक्ति करते हैं तो वो हमें शक्ति देते हैं तो उसी शक्ति का प्रयोग हम राष्ट्र हित में करें जैसे हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने और हमारे मुख्यमंत्री योगी ने किया है। उन्होंने हमे विकास दिया है, उजवाल्ला योजना दी है, गरीबों को घर दिया है, बीमार के लिए आयुष्मान योजना दी है, घर घर नल दिया है, और भी बहुत कुछ दिया है।
अरुण गोविल ने दर्शन के बाद ग्रामवासियों से भेंट की और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापति उपस्थित रहे।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम –https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *