यूपी में अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के जाकिर नगर में एएमयू (AMU) के छात्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है । जानकारी के अनुसार, क्वार्सी इलाके के जाकिर नगर की गली नंबर 5 में रहने वाला 25 वर्षीय आतिफ खान एएमयू में बीए ऑनर्स फाइनल ईयर का छात्र था. बताया जा रहा है कि आतिफ खान कुख्यात मुनीर गैंग से जुड़े रहे जुबैर का काफी करीबी था । पुलिस के अनुसार, आतिफ साल 2018 में थाना सिविल लाइन इलाके के रेडियो कॉलोनी के पास शाहजेब नाम के युवक की हत्या मामले में जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था. जिसे घर से कुछ ही दूरी पर शनिवार देर रात को करीब 4 हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया । परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है. वहीं, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. मृतक आतिफ खान के पिता एएमयू में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं ।।
Recent Posts
साली की शादी में शराब पीने पर
Spread the love मेरठ: मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-शकरपुर गांव में एक दिल दहला
- July 11, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


