मेरठ पुलिस फिर खाली हाथ, हमजा मुठभेड़ के बाद दिल्ली में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

मेरठ पुलिस फिर खाली हाथ, हमजा मुठभेड़ के बाद दिल्ली में गिरफ्तार

Spread the love
  • मेरठ का चर्चित लाइव आदिल हत्याकांड 
  • जुलकमर को पुलिस कर चुकी है गिरफ्तार
  • हमजा की गिरफ्तारी को लगी थी मेरठ पुलिस
  • हमजा को दिल्ली पुलिस ने पैर में गोली मार किया गिरफ्तार
  • मेरठ पुलिस को एक मिली एक और विफलता
  • आदिल के परिजनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार
  • राबिन गुर्जर सरेंडर में हुई थी पुलिस की फजीहत

मेरठ के चर्चित आदिल हत्याकांड को अंजाम देने वाले दूसरे हत्याभियुक्त हमजा को दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने के बाद उसे मेरठ लाया जा रहा है। इस कांड के दूसरे आरोपी जुलकमर को पुलिस ने हाल ही में पैर में गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया था, हमजा की तलाश में मेरठ पुलिस लगी थी लेकिन हमजा मेरठ की तेजतर्रार पुलिस के हाथ नहीं आया, जबकि दिल्ली पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस बीच, आदिल के परिजनों ने अपनी जान माल का खतरा बताते हुए आज एसएसपी आफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इन लोगों का कहना है कि दो माह पूर्व लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हुई अबरार की हत्या में गलत लोगों की नामजदगी हुई थी। इन लोगों को बेकसूर  बताते हुए इन लोगों ने शपथ पत्र दिये थे। इसी रंजिश में आदिल की हत्या की गई और बाकी को मारने की लगातार धमकियां मिल रही हैं।

आदिल के परिजनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
आदिल के परिजनों ने लगाई सुरक्षा की गुहार। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
दरअसल, नरहेड़ा गांव के नलकूप पर एक युवक को गोली लगा शव बरामद हुआ था। इसकी पहचान आदिल के रूप में हुई थी। इसके तुरंत बाद ही एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें नीचे पड़े हुए आदिल पर गोली बरसाते हुए दिखाया गया था। गोली मारने वाले की पहचान  मारते हुए लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जुलकमर के रूप में हुई थी जबकि वीडियो बनाते हुए जुलकमर को हमजा गोली मारने के लिये निर्देशित करता सुनाई दे रहा था। पुलिस ने हाल ही में जुलकमर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था जबकि हमजा की तलाश जारी थी। हमजा को बीती देर रात दिल्ली पुलिस ने पैर में गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस तरह एक बार फिर मेरठ पुलिस विफल साबित हो गई।
विस्तार से देखिये पूरी रपट 👇

https://youtu.be/ikL-rgt3_60

दरअसल, भाजपा नेता प्रमोद भड़ाना की हत्या करने के आरोपी रोबिन गुर्जुर ने मेरठ पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए कोर्ट में तब सरेंडर कर दिया था जबकि पुलिस की चार टीम उसकी तलाश में लगी थी। इसे लेकर हुए फजीयत के बाद मेरठ एसएसपी डा.विपिन टाडा ने बीते दिवस किठौर थाना प्रभारी बृजेश पांडेय व चौकी प्रभारी दरोगा देवेंद्र गौतम को लाइन हाजिर कर दिया था।

Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/