
सेंट्रल मार्केट की एक ईंट भी नहीं गिरने दी जायेगी, भ्रष्ट अभियंताओं को जेल भेजा जाये-पं.आशु शर्मा
- पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
- व्यापारियों का शोषण रोकने को व्यापारी आयोग बनाने की वकालत
- सरकारी विभाग कर रहे हैं व्यापारियों का शोषण
- आवास विकास परिषद के भ्रष्ट अभियंताों को भेजा जाये जेल
- पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में व्यापारियों का शोषण रोकने के लिये व्यापारी आयोग का गठन करने की जोरदार वकालत की गई। सम्मेलन में मेरठ शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं.आशु शर्मा ने कहा कि पंडित आशु शर्मा ने कहाकि किसी भी सूरत में सेंट्रल मार्केट की एक ईंट भी गिरने नहीं दी जाएगी। सरकार को वहां के व्यापारियों का हित देखना चाहिए। सबसे पहले आवास विकास परिषद के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजना चाहिए तथा व्यापारियों की प्रतिष्ठान का लैंड यूज चेंज की मांग स्वीकार करनी चाहिए।
सम्मेलन का आयोजन आज दोपहर आईएमए हाल में किया गया था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं.आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है। उत्तर प्रदेश का 80% राजस्व केवल पश्चिम उत्तर प्रदेश से जाता है परंतु विडंबना है कि सबसे ज्यादा उपेक्षित व उत्पीड़ित पश्चिम उत्तर प्रदेश का व्यापारी ही है। विभिन्न सरकारी विभाग जांच के नाम पर छापे डालते हैं तथा व्यापारियों का मानसिक व आर्थिक शोषण करते हैं। जीएसटी विभाग द्वारा निरंतर नोटिस भेज कर तथा जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। फूड सैंपलिंग विभाग, नापतोल विभाग, बिजली विभाग जैसे सरकारी विभाग व्यापारियों का शोषण करने से पीछे नहीं हटते।
उन्होंने कहा कि जब तक व्यापारी आयोग का गठन नहीं होगा व्यापारी खुशहाल नहीं हो सकता संगठन व्यापारी आयोग की स्थापना के लिए आंदोलन खड़ा करेगा, आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को भी किसानों के तर्ज पर एकजुट के साथ आंदोलन चलाना पड़ेगा तभी व्यापारियों का भला हो सकता है अधिकारी व्यापारियों को दुधारू गाय मानते हैं इस तरह के अधिकारियों का इलाज किया जाएगा।
मेरठ शहर काजी हाजी सारिक के संचालन में संपन्न सम्मेलन में व्यापारियों की 11 मुख्य समस्याओं पर मंथन किया गया।
1. उत्तर प्रदेश में व्यापारी आयोग की मांग।
2. छोटे व्यापारियों का पांच लाख तक का कर्ज किसानों की तर्ज पर माफ किया जाएं।
3 .व्यापारी प्रोटेक्शन एक्ट बनाया जाए।
4. बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर नकेल कसी जानी चाहिए तथा ऑनलाइन व्यापार पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए।
5. जीएसटी की समस्याओं के समाधान के लिए एकल खिड़की व्यवस्था हो तथा जीएसटी का एक ही स्लैब बनाया जाए।
6. पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच स्थापित हो।
7.प्रदेश के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की तर्ज पर व्यापारी हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाए।
8. शिक्षक तथा स्नातकों की तर्ज पर जीएसटी पंजीकृत व्यापारीयों को भी विधान परिषद सदस्य चुनाव किया जाना चाहिए।
9. व्यापारियों को 50 लाख रुपए तक का कर्ज बिना बैंक गारंटी सब्सिडी के आधार पर जाना चाहिए।
10. व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को और प्रभावशाली बनाना आवश्यक है ।
11. जीएसटी काउंसिल में भी व्यापारी प्रतिनिधियों को शामिल किया जाना आवश्यक है।
सम्मेलन में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारी घोषित किए गए। हरि शर्मा रोहटा को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, शौकेंद्र भारद्धाज जिला उपाध्यक्ष मेरठ, सागर शर्मा महानगर सचिव, अंकुर गुप्ता महानगर सचिव, हिमांशु गोयल शहर उपाध्यक्ष, विशाल शर्मा शहर सचिव, के पद पर माला पहनकर घोषित किए गए।
सम्मेलन में मुख्य रूप से सरदार मंजीत सिंह कौछड, पीयूष वशिष्ठ, पूर्व मंत्री प्रशांत गौतम, सतीश गुप्ता बिल्लू, महामंत्री ईट भट्टा निर्माण समिति,सनी गुप्ता,सरताज गाजी, सुमेर सिंह धार, प्रवीण वशिष्ठ, विजय ओबेरॉय,अनिल चौधरी,गौरव चौधरी, मंसूर इस्लाम,आदेश अग्रवाल, विजय राठी, बबलू प्रधान,अभिषेक कौशिक, हरिओम शर्मा, उमेश त्यागी, शैवाल दुबलिश, वीरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता,शौरभ अग्रवाल, संजय डाबर हापुड़, नरेंद्र अग्रवाल चैयरमेन, अमित गर्ग गुड वाले, आसिफ खान, सोनू शर्मा श्याम परूथी, ललित चौहान, संदीप शर्मा किठौर, रजनीश भाटी, चंद्र प्रकाश शर्मा, आदेश कुमार, सौरभ रस्तोगी कैंट, ऋतिक प्रधान, जस्सी सिंह, फयीम रंगरेज, प्रशांत वत्स मोदीनगर, सोनू कुमार अध्यक्ष,अशोक टकसालिया, विपिन जोशी आदि मौजूद रहे।
फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/