रोजी रोटी के लिये जूझ रहे व्यापारियों के लिये सरकार आध्यादेश लाये-अतुल प्रधान
उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

रोजी रोटी के लिये जूझ रहे व्यापारियों के लिये सरकार आध्यादेश लाये-अतुल प्रधान

Spread the love
35 Views
  • सरकार व्यापारियों के हित में आध्यादेश लाए-अतुल प्रधान
  • चुनाव आयुक्त के लिये अध्यादेश आ सकता है तो व्यापारियों के लिये क्यूं नहीं
  • भाजपा के मंत्री,सांसद,विधायकों ने बनाई सभा से दूरी
  • सपा विधायक ने लगाए भारत माता की जय,वंदे मातरम के उदघोष
  • पीड़ित व्यापारियों के बीच पहुंचे सपा विधायक,कहा हमेशा साथ हूं

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने आज सेंट्रल मार्केट पहुंच कर जता दिया कि वह जनहित में व्यापारियों के साथ हैं। मेडिकल..स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा मामला भी उन्होंने जनहित में ही उठाया था। इसमें आम लोगों का साथ भी मिला। अपने संबोधन का अंत सपा विधायक ने भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि के उदघोष से कर भाजपाइयों की पेशानी पर बल डाल दिये।

भारत माता की जय व वंदे मातरम के उदघोष व्यापारियों से कराते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
भारत माता की जय व वंदे मातरम के उदघोष व्यापारियों से कराते हुए सपा विधायक अतुल प्रधान। फोटो फर्स्ट बाइट.टीवी
यह बात और ऐसा उन्होंने तब कहा जब अपने ही पीड़ित व परेशान व्यापारियों की सभा से भाजपा के मंत्री,सांसद और विधायकों ने दूरी बनाये रखी। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जब चुनाव आयुक्तों की नियुक्त के लिये भाजपा की केंद्र सरकार अध्यादेश ला सकती है तो व्यापारियों के हित में क्यों नहीं। सरकार को अपनी रोजी रोटी के लिये जूझ रहे व्यापारियों को राहत देते हुए अध्यादेश लाना चाहिये। इस अध्यादेश के तहत कंपाउंड अथवा अन्य प्रावधान किये जा सकते हैं। अतुल प्रधान ने आवास एवं विकास  परिषद को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया।
Follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/