गिरफ्तार भाजपा पार्षद के साथियों की गिरफ्तारी की मांग, निगम कर्मियों का तीन दिन का अल्टीमेटम
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

गिरफ्तार भाजपा पार्षद के साथियों की गिरफ्तारी की मांग, निगम कर्मियों का तीन दिन का अल्टीमेटम

Spread the love
  • भाजपा पार्षद रवींद्र की फायरिंग का मामला
  • भाजपा पार्षद रवींद्र गिरफ्तार,बाकी फरार
  • नगर निगम में विरोध में ताले लटके, हडताल
  • हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था ठप
  • तीन दिन के अल्टीमेटम के साथ हड़ताल स्थगित
  • बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर बड़ा आंदोलन-आलोक शर्मा

भाजपा पार्षद द्वारा सूरजकुंड डिपो पर फायरिंग कर सफाई कर्मचारी को घायल करने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस घटना के विरोध में स्टाफ नगर निगम पर ताले डालते हुए हडताल पर चला गया। इस हड़ताल में सफाई कर्मियों के भी शामिल होने के कारण आज शहर की सफाई व्यवस्था ठप रही। दिन भर नगर निगम में भाजपा पार्षद रवींद्र के साथी हमलावरों की गिरफ्तारी व रवींद्र की पार्षद सदस्यता समाप्त कराने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन चलता रहा। दोपहर बाद कर्मचारियों ने फायरिंग की घटना के साथ ही अन्य घटना भी गिनाते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया जिसमें संबंधित लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की मांग की गई। नगर आयुक्त के आग्रह के बाद कर्मचारी संघ ने अंबेडकर जंयती व अन्य अवकाश को देखते हुए तीन दिन के लिये अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। कर्मचारी संघ के महामंत्री आलोक शर्मा के मुताबिक यदि इस अवधि में बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं की गई तो इसके बाद बड़ा आंदोलन किया जायेगा।

विस्तार से देखिये 👇

https://youtu.be/3hFveXRNdfU

 

दरअसल, बीते दिवस भाजपा पार्षद रवींद्र ने अपने साथियों संग सूरजकुंड वाहन डिपो पहुंचकर अंधाधुध फायरिंग की थी। वार्ड में सफाई हेतु गाड़ी भेजने संबंधी विवाद में यह फायरिंग की गई थी। स्टाफ ने पार्षद रवींद्र को पकड़कर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। रवींद्र के बाकी साथी भाग निकले थे। नगर निगम कर्मचारी संघ बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा हुआ है।

Follow us on 👇