रणवीर इलाहाबादिया व समय रैना समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
BREAKING मुख्य ख़बर राष्ट्रीय

रणवीर इलाहाबादिया व समय रैना समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

36 Views

अभिव्यक्ति की आजादी का गलत इस्तेमाल करने वाले यू ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की परेशानी बढ़ गई है। असम पुलिस ने रणवीर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। इस आशय की जानकारी स्वयं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दी है।

दरअसल,  यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने कॉमेडियन समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो पर भद्दी टिप्पणी की थी। जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। इसे लेकर रणवीर की खासी फजीयत हो रही है। असम पुलिस ने सबसे पहले मामला दर्ज किया है।

इन पांचों पर अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में 31 वर्षीय पॉडकास्टर के अलावा, शो में आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा और समय रैना का नाम भी शामिल है। यूट्यूबर के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की गई हैं। असम पुलिस ने सबसे पहले इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला तेजी से सुर्खी में आने के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिये माफी मांगी है। रणवीर ने हास्य कलाकार समय रैना के यूट्यूब रियलिटी शो इंडियाज गाट लैटेंट में एक प्रतियोगी से उसके माता-पिता और यौन संबंधों को लेकर सवाल करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसको लेकर विवाद भड़क गया।

इंटरनेट मीडिया यूजर्स से लेकर राजनेताओं तक ने इसकी आलोचना कई। कई लोगों ने उनके पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की। भाजपा पदाधिकारी नीलोत्पल मृणाल पांडेय ने रियलिटी कामेडी शो के निर्माताओं, जजों और प्रतिभागियों के खिलाफ अपमानजनक भाषा और अश्लील सामग्री के इस्तेमाल को लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम ने कहा कि शिकायत पर जांच चल रही है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/