मेरठ में बदमाश बेखौफ,दरोगा को गोली मारी,गंभीर
BREAKING उत्तर प्रदेश मेरठ

मेरठ में बदमाश बेखौफ,दरोगा को गोली मारी,गंभीर

Spread the love
217 Views

मेरठ में हथियारों के बल पर लूटी गयी सेंट्रो कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। टक्कर मारने के साथ ही बदमाशों ने नीचे उतर कर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे कंकरखेड़ा चौकी प्रभारी मुनेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उनके सीने में लगी गोली आरपार हो गई। ब्लड अधिक बहने के कारण उनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। मेरठ के कैलाशी हास्पिटल के बाद उन्हें कौशांबी के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त उनके साथ सिपाही सुशील, रविंद्र, सचिन भी साथ थे। बदमाशों ने कंकरखेड़ा एसआर मंडप के बाहर खुर्जा निवासी सोनू सैनी से उसकी कार लूट ली थी। सोनू उस वक्त कार में  ही सोया हुआ था। पुलिस को तत्काल दी गई सूचना पर जीपीएस की मदद से चौकी प्रभारी मुनेश सिंह ने बदमाशों का पीछा शूरू कर दिया था। सोनू ने जीपीएस लगा होने की जानकारी पुलिस को दी थी। करीब दस किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिस व बदमाशों का आमना सामना हो गया। बदमाशों ने पुलिस वाहन में टक्कर मार कर भागने का प्रयास किया था।

विस्तार से देखिये 👇

मुनेश सिंह 2016 में दरोगा हुए थे। पिछले डेढ़ साल से मेरठ में तैनात हैं। पूर्व में गाजियाबाद तैनात रहे हैं। मुनेश सिंह आगरा जिले के छाता इलाके के रहने वाले हैं। उनके के दो बच्चे हैं। पत्नी बच्चों संग गाजियाबाद में रहती है।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *