सरधना: सूर्ये प्रताप के हत्यारों की नहीं हो रही गिरफ़्तारी
उत्तर प्रदेश मेरठ मेरठ आस-पास

सरधना: सूर्ये प्रताप के हत्यारों की नहीं हो रही गिरफ़्तारी

Spread the love

सूर्य प्रताप को उसके सौतेले भाई व भाभी पर फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। जब कई माह तक स्थानीय पुलिस ने पीड़िता मां की नही सुनी इसके चलते पीड़िता ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जिसपर अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को फटकार भी लगाई थी। उसके बाद थाना पुलिस पीड़िता की तहरीर पर पिता , सौतेले बेटे व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी। वहीं बीते शनिवार को पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि बीती 29 अगस्त को हर्रा निवासी 13 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान उर्फ प्रियांशु को फंदे पर लटकाकर हत्या का आरोप लगाते हुए पीड़िता माँ ने बताया था कि उनका बेटा प्रियांशु कक्षा 8वीं का छात्र था। जो पढ़ाई लिखाई में काफी होनहार भी बताया जा रहा है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की फोरेंसिक जांच भी कराई थी। लेकिन स्थानीय पुलिस घटना के करीब 7 माह बाद भी आरोपियों की जब कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई तो पीड़िता एसएसपी से मिली और मामले की जानकारी दी। उच्च अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई का दिशानिर्देश दिया था।

हालांकि पुलिस ने इस प्रकरण में बीते शनिवार को राजफाश कर आरोपित महिला पायल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। करीब सात माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस की इस उदासीनता के चलते पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने की बात कही है।

follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/

2 Comments

  • Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *