लिसाड़ी गेट: पति पत्नी के विवाद में परिजनों में बवाल
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

लिसाड़ी गेट: पति पत्नी के विवाद में परिजनों में बवाल

Spread the love
150 Views
  • पति पत्नी का आपसी विवाद बना जंग का अखाड़ा
  • पति पत्नी के घर वाले आपस में भिड़े
  • मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला
  • महिला का चल रहा है 8 महीने से ससुरालियों से विवाद
  • थाने के गेट पर जमकर हंगामा, चले लाठी डंडे, कई घायल

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का समर गार्डन कॉलोनी उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया जब पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पति और पत्नी के घरवाले आपस में भिड़ गए। पति पत्नी में पिछले 8 महीने से विवाद चल रहा है। झगड़े के चलते महिला 8 महीनो से अपने मायके रह रही है। समझोता करने के लिए आज महिला के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। जहां दोनो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। उसके बाद थाने के गेट पर भी काफी नोंकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *