मेरठ: इंचौली में सिपाही के भाई की इतनी बेरहमी से हत्या
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ: इंचौली में सिपाही के भाई की इतनी बेरहमी से हत्या

Spread the love
  • सिपाही के भाई की गोली मारकर हत्या
  • चुनावी रंजिश के चलते दिया गया हत्या को अंजाम
  • हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार
  • मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र के तोफापुर गांव की घटना

मेरठ में कार सवार बदमाशों ने सिपाही के भाई की गोलियां बरसा कर हत्या कर दी ।प्रधानी की चुनावी रंजिश में हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल हत्यारे फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

घटना मेरठ के थाना इंचोली क्षेत्र के तोफापुर गांव की है। जहां किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मेघराज की हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार सवार बदमाश गांव में आए जिसके बाद उन्होंने मेघराज के दरवाजे पर पहुंचकर आवाज लगाई और जैसे ही दरवाजा खुला सिर पर पिस्टल सटाकर 3 गोलियां मार दी. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई परिजनों की मानें तो चुनावी रंजिश को लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। माना जा रहा है कि इसी रंजिश को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है ।वही हत्याकांड को अंजाम देकर हत्यारे फरार हो गए ।घटना की जानकारी मिलते ही इंचोली पुलिस भी मौके पर पहुची। एसपी देहात और एसपी क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने हत्याकांड से जुड़े सबूत इकट्ठा किए ।लेकिन अभी तक ना तो हत्यारों का पता चल सका है। ना ही हत्या की सही वजह का। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

https://youtu.be/j2Fe_E8F0Mk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *