चौ.चरण सिंह विवि की 13 जुलाई की सभी परीक्षाएं निरस्त
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

चौ.चरण सिंह विवि की 13 जुलाई की सभी परीक्षाएं निरस्त

Spread the love

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि ने एक बार फिर अंतिम पलों में परीक्षाएं निरस्त करने का फैसला लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 13 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाओं को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। 13 जुलाई को होने वाले पेपरों के लिए अब विवि प्रशासन नई डेट तय करेगा। उस नई तारीख पर ये परीक्षाएं होंगी। लेकिन नई डेट क्या होगी इसकी घोषणा अभी तक विवि ने नहीं की है।

विवि प्रशासन 13 जुलाई को होने वाले पेपरों के लिए नई डेट तय करेगा इसके बाद उसे घोषित करेगा। फिलहाल 13 जुलाई को विवि कैम्पस, सीसीएसयू से जुड़े सभी कॉलेजों, सेल्फफाइनेंस के सभी कोर्स की एनुअल और समसेमेस्टर पेपरों को स्थगित कर दिया गया है। केवल एलएलबी की परीक्षा यथावत रहेगी बाकी सारी परीक्षा कैंसिल कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *