राजस्थान के सीकर जिले में एक युवक ने अपने 13 साल के चचेरे भाई की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी. आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. एफएसएल टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं. घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों ने मर्डर होते हुए अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था । थाना अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का लग रहा है. क्योंकि मृतक के पिता ने किसी बात पर आरोपी की डांट और पिटाई लगाई थी. जिसके बाद आरोपी रंजिश रखने लगा था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि मेरा चाचा मुझे पढ़ाई-लिखाई के लिए डांटता और मारता था. इसलिए मैंने अपने चाचा के लड़के को मार दिया । बताया जा रहा है कि 13 साल का मासूम अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर पुराना पटवार घर में पोषाहार के सिलसिले में गया था. जहां आरोपी उसका पीछा करते हुए पहुंच गया और उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया फिर ब्लेड से गला काटकर उसकी हत्या कर दी । वहीं पुलिस इस मामले की गंभीरत से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते इस हत्या को अंजाम दिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों का इस हत्या के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है ।।
Recent Posts
भाजपा ने घोषित की मेरठ जिला कार्यकारिणी:
Spread the love मेरठ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लंबे इंतजार और आंतरिक खींचतान के
- August 13, 2026
- 10 Min Read
मेरठ के लिसाड़ीगेट में मूसलाधार बारिश का
Spread the love मेरठ: मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के आमिर गार्डन इलाके में आज सुबह
- August 11, 2026
- 10 Min Read
महाशिवरात्रि पर मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में
Spread the love मेरठ: मेरठ के ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की भारी धूम देखने को
- August 11, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


