यूपी के मुरादाबाद में कथित लव जिहाद और धर्म परिवर्तन मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि लड़की बालिग है और उसका निकाह जुलाई माह में हुआ था. जिले के पुलिस कप्तान के मुताबिक उस लड़की को जिला महिला अस्पताल से उसकी ससुराल भेज दिया गया है. आगे मामले की जांच चल रही है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि उसके साथ जिला महिला अस्पताल और नारी निकेतन में बहुत बुरा व्यवहार किया गया है । दरअसल, सोमवार को नारी निकेतन में बंद लड़की की तबीयत खराब हुई. इसके बाद उसे मुरादाबाद के जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान महिला जिला अस्पताल की डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद बताया था कि वह गर्भवती है. उसके गर्भ में बच्चा है । लेकिन उसकी जांच के लिए स्पेशल टेस्ट टीवीएस की जरूरत है.इसी दौरान सोमवार को ही उक्त लड़की अपनी सुसराल कांठ पहुंच गई. जहां उसने बताया कि महिला अस्पताल के अंदर उसे इंजेक्शन दिया गया था. जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया. नारी निकेतन में भी उस पर बहुत अत्याचार किया गया । एएनआई के अनुसार इन आरोपों पर जिला महिला अस्पताल की डॉक्टर का कहना है कि लड़की पेट दर्द और ब्लीडिंग की शिकायत पर नारी निकेतन से मुरादाबाद के महिला अस्पताल आई थी. उसे इंजेक्शन और कुछ दवाइयां दी गई थीं. उसके बाद सोनोग्राफी कराई गई तो सोनोग्राफी में महिला के गर्भ में बच्चा मौजूद था, मगर उसकी धड़कन नहीं सुनाई दे रही थी. इसलिए उसका टीवीएस टेस्ट सजेस्ट किया गया था. उसमें महिला को हायर सेंटर रेफर करना था ।।
Recent Posts
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
दलित महापंचायत के दौरान आला अफसरों संग
Spread the love मेरठ: मेरठ के बहुचर्चित थर्ड डिग्री और बर्बरता कांड में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


