महाराष्ट्र के मुंबई में भारतीय नौसेना के एक नाविक ने आत्महत्या कर ली. 22 वर्षीय रमेश चौधरी जोधपुर के रहने वाले थे. वह मुंबई में आईएनएस बेतवा पर तैनात थे. रविवार की सुबह उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. जहाज पर उनकी लाश मिली और बगल में उनकी सर्विस राइफल रखी हुई थी । रमेश अविवाहित थे और हाल में छुट्टी से लौटे थे. उनके घर में माता पिता और उनकी बहन हैं. मुंबई पुलिस नौसेना के साथ मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. बता दें कि आईएनएस बेतवा मिसाइल फ्रिगेट श्रेणी का जहाज है जो वर्तमान में भारतीय नौसेना के साथ सेवा में है. जहाज का नाम बेतवा नदी के नाम पर रखा गया है । बता दें कि भारतीय सेना में आत्महत्या के मामले सामने आते रहे हैं लेकिन नौसेना में ऐसे मामले कम देखे गए हैं. कई मामलों में सेना के जवानों को अवकाश और अन्य बातों को लेकर मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है. इससे पहले बीते साल 2020 के जनवरी महीने में भी एक नाविक ने आत्महत्या की कोशिश की थी. आईएनएस शिवालिक पर तैनात 24 वर्षीय नाविक ने खुद की पिस्तौल से अपने आप को गोली मार ली थी ।।
Recent Posts
मेरठ में BJP को झटका, ब्लॉक प्रमुख
Spread the love मेरठ: जनपद मेरठ में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ब्लॉक
- September 10, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के
Spread the love मेरठ: मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप
- September 8, 2026
- 10 Min Read
शीलकुंज में धरना जारी: बिल्डर अजय गुप्ता
Spread the love मेरठ। शीलकुंज कॉलोनी के गेट नंबर-1 पर चल रहे धरने के दौरान आज
- August 31, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


