पांच दिन लखनऊ प्रवास कर प्रियंका सजायेंगी राजनीतिक शतरंज
उत्तर प्रदेश

पांच दिन लखनऊ प्रवास कर प्रियंका सजायेंगी राजनीतिक शतरंज

43 Views

पांच दिवसीय लखनऊ दौरे पर प्रियंका

कौल हाउस से होगा यूपी का मंथन

लखनऊ। यूपी के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश तेज कर दी हैं। कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज दोपहर लखनऊ पंहुच रही हैं। प्रियंका गांधी अगले पांच दिनों तक यूपी प्रवास पर रहेगी और पार्टी के तमाम रणनीतिक बैठकों में शिरकत करने के अलावा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि प्रियंका के इस दौरे को काफी गोपनीय रखा गया है और दौरे की जानकारी चंद लोगों को ही दी गयी हैं।

प्रियंका गांधी लखनऊ में कौल हाउस में रुकेंगी जहां पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाएंगी, अगर बात करें तो यूपी कांग्रेस नवरात्रि से उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में प्रियंका गांधी के रैली के आयोजन की तैयारी कर रहा हैं जहां पर प्रियंका गांधी सरकार को घेरते हुए नजर आएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *