सरकार ने भले ही तीन तलाक के खिलाफ कड़ा कानून बनाकर महिलाओं को बेगैरत होने से बचाने का प्रयास किया है। लेकिन इसके बावजूद तीन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक ने लगातार तीन बेटियां पैदा होने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। दरअसल महिला के परिजनों के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2008 में क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला का पति उसे पागल बताकर उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान महिला ने एक के बाद एक लगातार तीन बेटियों को जन्म दिया। जिसे लेकर महिला के ससुराल वाले उसे बेटियां पैदा करने का ताना देने लगे। आरोप है कि महिला के पति ने कुछ दिन पहले मारपीट करते हुए अपनी बीवी को घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके में रह रही महिला को तीन तलाक बोलकर अब दूसरी शादी रचाने की फिराक में है। उधर, सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है ।।
Recent Posts
ललिता गौतम हत्याकांड- प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी
Spread the love ललिता गौतम हत्यााकांड गहराया पीडितों ने की महापंचायत,कलेक्ट्रेट के सामने जाम लगाया
- July 8, 2026
- 10 Min Read
ललिता गौतम हत्याकांड पर मेरठ में उबाल:
Spread the love मेरठ: मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र से सामने आए छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड
- July 8, 2026
- 10 Min Read
मेरठ में सीएम ग्रिड का करोड़ों रूपया
Spread the love मेरठ: मेरठ को स्मार्ट और हाईटेक बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने
- July 8, 2026
- 10 Min Read
Categories
- adv
- BREAKING
- crime
- First Byte Web
- health
- lifestyle
- Uncategorized
- अयोध्या
- आगरा
- इटावा
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ऋषिकेश
- कानपुर
- खास खबर
- चंडीगढ़
- जम्मू कश्मीर
- टेक्नोलॉजी
- ट्विटर/x
- दिल्ली-एनसीआर
- देश-विदेश
- देहरादून
- नोएडा
- पंजाब
- पौड़ी
- प्रयागराज
- बागपत
- बिजनेस
- बिजनौर
- मथुरा
- मनोरंजन
- महाराष्ट्र
- मुख्य ख़बर
- मुजफ्फरनगर
- मुंबई
- मेरठ
- मेरठ आस-पास
- राजस्थान
- राष्ट्रीय
- लखनऊ
- लुधियाना
- सहारनपुर
- स्पोर्ट्स
- हरिद्वार
- हरियाणा


