मणिपुर में कर्फ्यू के बाद फिर हिंसा,सुरक्षा बलों पर हमला
BREAKING देश-विदेश मुख्य ख़बर

मणिपुर में कर्फ्यू के बाद फिर हिंसा,सुरक्षा बलों पर हमला

203 Views

मणिपुर की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। मोरेह जिले में सुरक्षाबलों व संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच बुधवार की सुबह मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में एक सीडीओ की मौत की खबर सामने आई है। दरअसल, मणिपुर सरकार ने तेंगनोउपल में 16 जनवरी की देर रात 12 बजे से कर्फ्यू लगा दिया था। इसके बाद बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और संदिग्ध कुकी उग्रवादियों में मुठभेड़ हो गई।

पुलिस के मुताबिक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में सीमावर्ती शहर में राज्यबलों द्वारा दो संदिग्धों को गिरफ्तार किए जाने के 48 घंटे बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों की चौकी पर गोलीबारी की। इससे पूर्व मणिपुर सरकार ने 16 जनवरी को देर रात 12 बजे से पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था। तेंगनोउपल के जिला मजिस्ट्रेट ने जारी अपने आदेश में कहा कि कर्फ्यू ‘‘कानून-व्यवस्था लागू करने और आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सरकारी एजेंसियों’’ पर लागू नहीं होगा। इस बीच इम्फाल पश्चिम जिले के कौत्रुक गांव में ग्रामीण स्वयंसेवकों और संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के बीच मंगलवार रात दो घंटे से अधिक समय तक गोलीबारी हुई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार संदिग्धों के कब्जे से आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किया है। दोनों संदिग्धों को बिना शर्त रिहा करने की मांग करते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं ने मोरेह पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।

दरअसल, पुलिस ने उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सी आनंद की पिछले साल अक्टूबर में की गई हत्या से जुड़े मामले के दो मुख्य संदिग्धों फिलिप खोंगसाई और हेमोखोलाल माते को गिरफ्तार किया था। दोनों को मोरेह के न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उन्हें नौ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

follow us on 👇

फेसबुक -https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर -https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें – https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट -https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम -https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *