दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी तबाही: तेज आंधी के कारण आपस में टकराए ग्राउंड इक्विपमेंट, एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त
BREAKING दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली एयरपोर्ट पर भारी तबाही: तेज आंधी के कारण आपस में टकराए ग्राउंड इक्विपमेंट, एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त

Spread the love
न्यूज डेस्क: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अचानक आए भीषण तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है।  7 जून की शाम करीब 4:40 बजे टर्मिनल 2 के पास आई तेज आंधी के चलते रनवे पर रखा ग्राउंड हैंडलिंग का सामान उड़कर वहां खड़े एयर इंडिया के तीन A320neo विमानों से जा टकराया। इस हादसे में तीनों जेट विमान (VT-TYB, VT-RTK, और VT-RTX) क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें मरम्मत के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त विमान पूरी तरह खाली थे, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बावजूद एटीसी (ATC) की तरफ से कोई विशिष्ट अलर्ट जारी नहीं किया गया था। इस बीच, तूफान के दौरान सूझबूझ दिखाने वाले ग्राउंड स्टाफ की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है, वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है।