दो मुख्यमंत्रियों को बिना कसूर जेल में डालना मोदी सरकार की तानाशाही है-सुनीता
BREAKING दिल्ली-एनसीआर मुख्य ख़बर

दो मुख्यमंत्रियों को बिना कसूर जेल में डालना मोदी सरकार की तानाशाही है-सुनीता

103 Views

सुनीता केजरीवाल ने मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को मारना चाहती है। उन्हें शुगर है और उन तक सही दवा नहीं पहुंचाई जा रही है। शुगर लेवल हाई होने से उनके जीवन को खतरा पैदा हो गया है।  अरविंद केजरीवाल व हेमंत सोरेन को जेल में डाल दाने सरकार की तानाशाही दर्शाता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल रांची में I.N.D.I.A की रैली को संबोधित कर रही थीं। सुनीता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल व हेमंत को जेल में डाल दिया। उन पर कोई दोष साबित नहीं हुआ लेकिन छल कपट से उन्हें जेल में डाल दिया। कहा जा रहा है कि जांच चल रही है, लेकिन यह कैसी जांच है जो बिना पड़ताल बिना सबूत उन्हें जेल में डाल दिया गया। इन दोनों का क्या कसूर है।

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1781995117722685

सुनीता ने कहा कि केजरीवाल का कसूर यह है कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाई, या बेहतर व्यवस्था दी है। उनमें देशभक्ति कूट कूट कर भरी हुई है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में हैं। 18 अप्रैल को उन्होंने कोर्ट से अपने डॉक्टर से सलाह लेने और इंसुलिन की मांग वाली याचिका लगाई थी, जिस पर 22 अप्रैल यानी सोमवार को फैसला आना है।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *