महुआ मोइत्रा ने संपत्ति में 80 लाख की हीरे की अंगूठी भी बताई
दिल्ली-एनसीआर राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा ने संपत्ति में 80 लाख की हीरे की अंगूठी भी बताई

Apr 22, 2024
44 Views

टीएमसी की चर्चित उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने हलफनामे में बताया है कि उनकी संपत्ति में 80 लाख की हीरे की अंगूठी, 2.72 लाख का चांदी का डिनर सेट और 30 लाख का एक आर्ट वर्क भी शामिल है। महुआ के पास खेती या आवासीय संपत्ति जैसी कोई अचल संपत्ति नहीं है। लेकिन उनके पास कई बैंक खाते हैं, जिसमें लंदन में नेटवेस्ट बैंक खाता भी शामिल है।

दरअसल, लोकसभा सचिवालय ने कैश फॉर क्वेरी केस में 8 दिसंबर 2023 को महुआ की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में महुआ मोइत्रा ने 6 लाख 14 हजार 872 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा के कल्याण चौबे को 5 लाख 51 हजार 654 वोट मिले थे।

महुआ ने अपने  14 पेज के हलफनामे में कुल आय और संपत्ति की घोषणा की है। महुआ की मौजूदा कमाई 12 लाख 7 हजार 541 रुपए है। यह अमाउंट 2018-19 की तुलना में ज्यादा है। 2019 में उनकी आय 5 लाख 51 हजार 80 रुपए थी। उनकी अन्य घोषित संपत्ति में 9.41 लाख का 150 ग्राम सोना, 2.72 लाख एक चांदी का डिनर सेट, 1.17 लाख का एक चांदी का चाय सेट और 8 लाख के जेवर शामिल हैं। ज्वेलरी की कुल कीमत 3.5 करोड़ रुपए है। महुआ ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ एक क्रिमिनल केस दर्ज है। जिसकी जांच चल रही है। यह केस CBI ने 21 मार्च 2024 को दर्ज किया है।

हल्फनामे के मुताबिक महुआ मोइत्रा मूलत: बैंकर हैं। बेसिक एजुकेशन के बाद मोइत्रा हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका गईं। बाद में उनकी नौकरी लंदन के बैंक में लगी। कुछ सालों में उनका नौकरी से मोह भंग हुआ और वे राजनीति में आ गईं।

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *