मेरठ: होली पर खरखौदा और हस्तिनापुर में बवाल
उत्तर प्रदेश मेरठ आस-पास

मेरठ: होली पर खरखौदा और हस्तिनापुर में बवाल

Spread the love
  • होली के मौके पर खरखौदा और हस्तिनापुर में विवाद
  • खरखौदा: भैंस का मरा बच्चा खेत में डालने पर विवाद
  • एक व्यक्ति के पैर में लगी गोली
  • हस्तिनापुर में दबंगों ने फैलाया आतंक
  • शराब के नशे में धुत बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पर किया वार
  • लाठी– डंडों के साथ पत्थरबाजी की गई
  • आरोपियों में एक यूपी पुलिस का सिपाही भी शामिल

मेरठ में होली के दिन रंग लगाने का विरोध करने पर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।मामला मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिखेड़ा का है। आरोप है कि गांव के ही दूसरे मोहल्ले में एक मौत हो गई थी। इस दौरान प्रधान पति राजा आसपास रहने वाले युवकों को साथ लेकर अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दूसरे मोहल्ले के लोगों ने प्रधान पति के साथ चल रहे एक युवक को रंग लगा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के साथ हाथापाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और दोनों पक्षों को समझाते हुए घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद करीब 10 से 15 युवक मोटरसाइकिल से प्रधान के घर आ गए। सभी अपने हाथों में लाठी डंडे लिए थे। दबंगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी और पथराव हो गया। पथराव में प्रधान पति राजा और उसके परिवार के जतिन, मोनू, संदीप, प्रवीण सहित अन्य लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।आरोप है कि कुछ देर बाद करीब 10 से 15 युवक मोटरसाइकिल से प्रधान के घर आ गए। सभी अपने हाथों में लाठी डंडे लिए थे। दबंगों ने हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी और पथराव हो गया। पथराव में प्रधान पति राजा और उसके परिवार के जतिन, मोनू, संदीप, प्रवीण सहित अन्य लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

(विस्तार से देखिये 👇)

https://youtu.be/u30HosFmUDo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *