मेरठ को मिली वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ
BREAKING उत्तर प्रदेश मुख्य ख़बर मेरठ

मेरठ को मिली वंदे भारत की सौगात, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

Spread the love
  • मेरठ के लिये यादगार व ऐतिहासिक पल
  • वर्षों का इंतजार  हुआ खत्म, मिली वंदे भारत एक्सप्रेस
  • दो स्टेशन मुरादाबाद व बरेली के बाद सीधे पहुंचेगी लखनऊ
  • यूपी में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब हुई छह,
  • हाईटेक सुविधा से लैस है वंदे भारत एक्सप्रेस
  • बेहद ऐतिहासिक दिवस है आज का दिन-अरुण गोविल

निश्चित रूप से वंदे भारत एक्सप्रेस मेरठवासियों के लिये किसी सौगात से कम नहीं हैं। मेरठ से चलकर यह एक्सप्रेस लखनऊ सात घंटे दस मिनट में पहुंच जायेगी। आज दोपहर साढ़े बारह बजे देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी।

मेरठ के लिये यह ऐतिहासिक दिन है लिहाजा सिटी स्टेशन को आज दुल्हन की तरह सजाया गया है। मुख्य तथ्य यह भी है कि भाजपा के प्राय सभी जनप्रतिनिधियों ने चाहे वह मौजूदा सांसद अरुण गोविल हो,पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्य सभा सदस्य डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सभी ने मेरठ को यह ऐतिहासिक सौगात केंद्र सरकार से दिलाने के लिये अथक प्रयास किये और आज ये  प्रयास फलीभूत भी हो गये।

मोदी और योगी सरकार द्वारा आज मेरठ को वह दे दिया गया जिसके लिये मेरठवासी लंबे समय से प्रतीक्षारत थे। आरआरटीएस व मेट्रो के बाद तो मेरठ के विकास में चार चांद लग जायेंगे, यह कहना कोई अतिश्योक्ति न होगी।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस का मेरठ से विधिवत संचालन 2 अगस्त से शुरू होगा। यह मंगलवार को छोड़कर सपत्हा में छह दिन संचालित की जायेगी। यह सुबह 6.35 पर चलकर दोपहर 1.45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। एक घंटे बाद फिर लखनऊ से मेरठ के लिये रवाना हो जायेगी।

विस्तार से देखिये 👇

https://youtu.be/hC81KgCrkcw

follow us on 👇

फेसबुक –https://www.facebook.com/groups/480505783445020
ट्विटर –https://twitter.com/firstbytetv_
चैनल सब्सक्राइब करें –https://youtube.com/@firstbytetv
वेबसाइट –https://firstbytetv.com/
इंस्टाग्राम – https://www.instagram.com/firstbytetv/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *