योगी फाउंडेशन के तत्वाधान में 21 बेटियों के विवाह को समर्पित गीता ज्ञान महोत्सव का शुभारंभ
हर एक समाज में गरीब बेटियों की शादी कराना पुण्य का काम माना जाता है। यूं तो मेरठ में अनेकों संस्थाएं हैं जिन्होंने गरीब बेटियों की शादी कराने का जिम्मा लिया है। लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं योगी फाउंडेशन के तत्वाधान में चलने जा रहे गीता ज्ञान अमृत महोत्सव की। ये अमृत महोत्सव 21 हिंदूं बेटियों के सामूहिक विवाह को समर्पित है। इस महोत्सव में महामंडलेश्वर गीता मनीषी, स्वामी ज्ञानानंद महाराज के अमृत मय प्रवचन की दिव्य वाणी आज से आरंभ हुई है। जो कि 5 फरवरी 2023 को होने जा रहे 21 हिंदू बेटियों के सामूहिक विवाह को समर्पित है।
आज के अपने प्रवचन में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद भगवत गीता के अर्थ अद्भुत तरीके से समझाये हैं। वहीं उन्होंने योगी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक राज कमल गुप्ता की उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सराहना भी की। साथ ही संस्था द्वारा आगामी 5 फरवरी को 21 ज़रूरतमंद हिन्दू बेटियों के सामूहिक विवाह के योगी फाउंडेशन के प्रयास की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने उत्सव में आये हुई सँगत से धर्म के इस कार्य मे अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है।
कार्यक्रम में उन्होंने आज के युवा को संबोधित करते हुए सभी युवा वर्ग से प्रभु कृष्ण से जुड़ने का आह्वाहन किया। स्वामी ने कहा कि आज हर घर में श्री कृष्ण की शिक्षाओं की अति आवश्यकता है। प्रभु श्री कृष्ण के पद चिह्नों पर चल कर ही युवा व राष्ट्र का उत्थान सम्भव है।
आज के मुख्य अतिथि योगेश प्रकाश गुप्ता (वरिष्ठ समाज सेवी) ने अपनी पत्नी के साथ दीप प्रज्वलित कर गीता ज्ञान अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार गुप्ता, अरविंद अग्रवाल ,सुशील गांधी ,राजकमल गुप्ता, कवल जीत सिंह , रजनीकांत त्यागी ,सतीश मंगा ,पीयूष अवतार ,आराधना ,तान्या ,राजेन्द्र सिंह ,आनंद स्वरूप शर्मा एवं राजीव खुराना आदि लोगों की मुख्य भूमिका रही।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/



2 Comments
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.bh/register?ref=JW3W4Y3A
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.bh/register/person?ref=IHJUI7TF