अंबानी टॅाप 10 की सूची से बाहर, अडाणी ने 24 घंटे में कमाये और 890 मिलियन डॅालर
BREAKING देश-विदेश

अंबानी टॅाप 10 की सूची से बाहर, अडाणी ने 24 घंटे में कमाये और 890 मिलियन डॅालर

Spread the love

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को कड़ा झटका लगा है। अब वह टॅाप 10 की सूचनी से बाहर हो गये हैं। वहीं एशिया और भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की स्थिति दुनिया के अमीरों की सूची में पहले के मुकाबले मजबूत हुई है। हालांकि पायदान पर उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वह तीसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति भी 85 बिलियन डॅालर पर आ गई है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले 24 घंटे में 788 मिलियन डॉलर की कमी आई है। 2023 की शुरुआत से उनकी संपत्ति में 1.93 बिलियन डॉलर की कमी आई है।

एशिया और भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी के पास मौजूदा समय में 121 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। पिछले 24 घंटे में 890 मिलियन डॉलर का इसमें इजाफा हुआ है। 2023 में उनकी संपत्ति में 188 मिलियन की बढ़ोतरी हुई है। दुनिया के इन अमीरों की लिस्ट में फ्रांस के लक्जरी ब्रांड एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट का नाम सबसे ऊपर है। उनके पास 186 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं। उनके पास 139 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। तीसरे नबंर पर 121 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी है। चौथे नंबर पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस है। इनके पास 120 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। पांचवें नंबर पर 111 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं।

इस सूची के मुताबिक छठे नंबर पर प्रसिद्ध निवेशक वारेन बफेट का नाम है, जिनके पास 108 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। सातवें नंबर पर 97.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक ओरेकल के संस्थापक लैरी एलिसन है। 90.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गूगल के सह-संस्थापक लेरी पेज और सर्गी ब्रिन का नाम है। दसवें नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बाल्मर काबिज हैं। उनके पास 86.1 अरब डॉलर की संपत्ति है।

1 Comment

  • Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *