सरधना के कैलाश चंद इंटर काॅलिज में होली समारोह का आयोजन
त्योहार का समय है, देश में हर जगह होली का जश्न मनाया जा रहा है। स्कूल, काॅलेज हो या ऑफिस चारो ओर होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।
यहां हम बात कर रहे हैं सरधना के सदन पब्लिक स्कूल और कैलाश जैन मेमोरियल गल्र्स इंटर कॉलेज की जहां आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोहल्ला बूढ़ा बाबू स्थित वीर बाल सदन पब्लिक स्कूल व कैलाश चंद जैन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्येक्रम के दौरान छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही अध्यापक और अध्यापिकाओं का तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। इसी बीच छात्रों ने होली मिलन पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसमें छवि, अविका, मानवी विशाखा, इरम फातिमा, ईशा शर्मा, वंशिका ने रंग बरसे भीगे चुनरवाली पर जमकर डांस किया।

छात्राएं प्रियांशी सैनी, गोरी, खुशी चौधरी, कशिश, दिव्या, अनुष्का, अंशिका सैनी तथा शैली आदि ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार जैन, प्रधानाचार्य जयमाला जैन, अरुण शर्मा, सुशील कुमार, विपिन कुमार, सतीश कुमार, प्रियांशी जैन, कनिष्का जैन, शिवानी त्यागी व मोनिका शर्मा आदि ने छोटे छोटे बच्चों को बधाई दी।
follow us on facebook https://www.facebook.com/groups/480505783445020
follow us on twitter https://twitter.com/home
follow us on you tube https://www.youtube.com/channel/UCQAvrXttAEoWXP6-4ATSxDQ
follow us on website https://firstbytetv.com/


2 Comments
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.